कृषि प्रधान किरार धाकड़ समाज का दीपावली मिलन समारोह भोपाल में संपन्न
भोपाल (आरएनआई) कृषि प्रधान किरार धाकड़ समाज के लोगों ने गत दिवस राजधानी भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन सभागार में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और आपसी एकता एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए गुना जिले के धाकड़ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज धाकड़ ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का समाज की ओर से “किरार रत्न” सम्मान से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान ने की, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेन्द्रसिंह पटवारी ने बताया कि समारोह के दौरान अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम धाकड़ द्वारा शिवराज सिंह चौहान को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया, किंतु शिवराज सिंह जी ने इस मुकुट को समाजसेवा की दृष्टि से लौटाते हुए कहा कि “इस मुकुट की चांदी से बिछिया बनवाकर सामूहिक विवाह सम्मेलन में गरीब कन्याओं को प्रदान किया जाए।” इस जिम्मेदारी उन्होंने राधेश्याम धाकड़ को सौंपी।
महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र धाकड़ ने बताया कि कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष अरविन्द राधेश्याम धाकड़ गुना जी तथा मध्यप्रदेश पीएससी में डीएसपी पद पर चयनित ग्राम पहारुआ की मोनिका सिंह धाकड़ जी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज की उन्नति, शिक्षा विस्तार एवं युवा सशक्तिकरण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



