ग्रीन होटल लूटकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पाँच की गिरफ्तारी—पुलिस ने फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा
गुना (आरएनआई) शहर के ग्रीन होटल के सामने 5 सितंबर 2025 की शाम अभिषेक तिवारी निवासी भुल्लनपुरा के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को गुना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के दौरान 8 से 10 अज्ञात लोगों ने अभिषेक को गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पीटा था और लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 495/25 धारा 310(2), 296, 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। कोतवाली पुलिस अब तक इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर चुकी है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को 17 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन और आरोपियों फैजल पुत्र फिरदोस मंसूरी (21), शाहिद उर्फ मछली उर्फ सईद पुत्र रफीक खान (27) और साहिल पुत्र आशिक खान (21), निवासी जीनघर को पकड़ लिया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक कुशल पाल, प्रधान आरक्षक शहवाल खान, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, आरक्षक अंकित रघुवंशी, आरक्षक शिवराज जाटव, आरक्षक रतन सिंह और आरक्षक श्रीकांत व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब भी शेष फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

