जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रु 50 लाख अथवा उससे अधिक लागत कि निर्माण कार्य संबंधी परियोजनाओं समीक्षा बैठक संपन्न हुई

कार्यो में लापरवाही पर अधीक्षण अभियंता विद्युत तथा अधिशासी अभियंता विद्युत, तिलहर का जवाब तलब करने के निर्देश

Friday, January 12, 2024 - 19:40
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रु 50 लाख अथवा उससे अधिक लागत कि निर्माण कार्य संबंधी परियोजनाओं समीक्षा बैठक संपन्न हुई

शाहजहाँपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं तथा सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज त्वरित आर्थिक विकास योजनओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माधीन परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजनाओं के पूर्ण होने के उपरान्त कार्यों की गुणवत्ता जांच करते हुये हस्तांतरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। 
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज कलान में प्रयोगशाला को छोड़कर जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण उपरान्त शीघ्र निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। मीरानपुर कटरा के अर्न्तगत लखनऊ, दिल्ली-मुरादाबाद मार्ग पर कटरा-निगोही के सम्पार एसपीएल पर 2 लेन उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्या को लेकर सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गयी कि बिजली विभाग द्वारा पोल शिफ्ट नही किये गये जिस कारण कार्य बाधित है। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये बिजली विभाग द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण विद्युत विभाग के एसी तथा एक्सियन तिलहर का जवाब तलब करने के सख्त निर्देश दिए। यूपीसीएलडीएफ बरेली द्वारा निमार्णाधीन कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, कटरा, खुदागंज में हॉस्टल निमार्ण की जांच किये जाने हेतु जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये। राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य में देरी होने पर उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0 के एमडी के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु शासन को प्रत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजकयी पालीटेक्निक में एआईसीटीई के मानकों को पूर्ण कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। अग्निशमन केन्द्र के अनावसीय भवन के निर्माण कार्य हेतु धनराशि के लिये डीयू लेटर भेजने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। जल निगम द्वारा सीवेज प्लांट हेतु खोदे गये रोड के रिस्टोरेशन कार्य की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यकत की। उन्होने एक सप्ताह मे जेल, अन्टा चौराहा से केरूगंज रोड के रीस्टोरेशन कार्य को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। उन्होने कहा कि मानकों के अनुररूप गुणवत्ता परक सामग्री का उपयोग ही निर्माण कार्य में किया जाये। गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न किया जाये। निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने निर्देश दिये कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है उनके संबधित विभाग से संपर्क कर हस्तान्तरण की कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाये।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री एसबी सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User