कान्वेंट जैसी शिक्षा देखकर नीति आयोग की नोडल अधिकारी ने की प्राथमिक विद्यालय अस्ती की सराहना

Saturday, September 27, 2025 - 20:36
Updated: 1 year ago
0
कान्वेंट जैसी शिक्षा देखकर नीति आयोग की नोडल अधिकारी ने की प्राथमिक विद्यालय अस्ती की सराहना

फ़तेहपुर (आरएनआई) आकांक्षी जनपद समीक्षा के लिये जनपद दौरे पर आई नोडल अधिकारी नीति आयोग भारत सरकार अदिति सिंह द्वारा जिले के तेलियानी ब्लांक स्थित प्राथमिक विद्यालय अस्ती का निरीक्षण किया गया। विद्यालय का शैक्षिक वातावरण पठन पाठन के तरीके एव बच्चो से बातचीत कर स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता को परखा इस दौरान विद्यालय की साफ-सफाई एव अन्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानचार्य की सराहना की। साथ ही राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय अस्ती में लाइब्रेरी, एक्टिविटी कक्ष, पठन-पाठन कक्ष आदि को देखा और बच्चों से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। विद्यालय के बच्चों ने अपना परिचय अंग्रेजी में दिया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कान्वेंट की तर्ज पर देखकर नोडल अधिकारी ने विद्यालय प्रधानचार्य की सराहना की।  नोडल अधिकारी ने बच्चों को पुस्तक भी भेट की। विद्यालय के बच्चों ने नोडल अधिकारी का स्वागत रोली, टीका लगाकर किया। तत्पश्चात जीटी रोड स्थित राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण कर मौके पर अध्यनरत छात्रों से बातचीत कर दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि राजकीय पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं जो किसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए है उनसे उनके अनुभव साझा कराए जिससे अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। लाइब्रेरी को डिजिटलीकरण करने पर बल दिया और कहा कि जो किताबें है उनको सॉफ्टवेयर में भी फीड कराए ताकि बच्चे तकनीकी के माध्यम से भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस, जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User