कादीपुर श्रीराम भरत मिलाप कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, अतिथियों ने उतारी आरती 

Oct 6, 2025 - 09:00
 0  2.6k
कादीपुर श्रीराम भरत मिलाप कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, अतिथियों ने उतारी आरती 

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर का ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के तत्वावधान व नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल के संयोजन में देर रात को नगर भ्रमण के साथ पटेल चौक पर श्री राम भरत मिलन के साथ समाप्त हुआ। 5 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे से बंदन सभागार कन्या पाठशाला के बगल कादीपुर से प्रारंभ शोभायात्रा भगवान श्रीराम लक्ष्मण सीता हनुमान जी की आकर्षक झांकी के साथ कादीपुर नगर में बाजे गाजे के साथ हुई।

दर्शकों के उमड़े हूजूम ने भगवान की शोभायात्रा रथ पर जगह-जगह पुष्प वर्षा आरती उतार कर श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा भगवान के प्रति ज्ञापित की। भरत मिलाप शोभा यात्रा में पुलिस प्रशासन अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के साथ यात्रा शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रही।

कादीपुर उप जिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम,प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर स्वयं अपनी टीम के साथ पूरी शोभायात्रा में डटे रहे।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कादीपुर विधायक राजेश गौतम, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक बृजेश, नगर प्रचारक कुवंर मैहर, कादीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ श्रवण मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी व चिकित्सक डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव सहित सभी अतिथियों को कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक आनंद जायसवाल, केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महामंत्री ललित कसौधन ,भारत मिलाप समिति के संरक्षक सभासद बृजेश सिंह, भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष सभासद सूर्यालाल गुप्ता ने अतिथियों को पगड़ी और अंगवस्त्र स्मृति देकर के नागरिक अभिनंदन किया। श्री राम भरत मिलाप के समय केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजितराम, उत्कर्ष मोदनवाल, कोषाध्यक्ष रघुरामा गुप्ता,दिनेश सिंह, रमेश मोदनवाल, यश अग्रहरि,भूतनाथ बरनवाल सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0