जयपुर में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न, 28 राज्यों से पत्रकार शामिल — पत्रकार सुरक्षा और वेतनमान पर गहन मंथन

Oct 6, 2025 - 08:40
 0  675
जयपुर में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न, 28 राज्यों से पत्रकार शामिल — पत्रकार सुरक्षा और वेतनमान पर गहन मंथन

जयपुर (आरएनआई) इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक शनिवार को जयपुर के परशुराम भवन विद्याधर नगर के सभागार में आरंभ हुई बैठक में समस्त भारत से 28 प्रान्तों के पत्रकार साथियों ने भाग लिया दो दिवसीय इस बैठक में पत्रकारों के हितार्थ कई मुद्दों पर चर्चा आरंभ हुई प्रथम सत्र में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि नगर विकास मंत्री झवर सिंह खर्रा तथा राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी उपस्थित रहे दीप प्रज्वलन व अतिथि स्वागत के उपरांत कार्यक्रम आरंभ हुआ उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद वैरवा ने अपने उद्बोधन में राजस्थान सरकार द्वारा पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मैं समझता हूं यह सुविधाएं पर्याप्त नहीं है हमारी सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है यहॉ पूरे देश से आए पत्रकारों के विचारों को सरकार गंभीरता से लेकर पत्रकार हित में अपना योगदान करेगी शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा पहले समाचार बड़ी कठिनाई से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने थे आज का युग बदल चुका है अब वही खबरें पल भर में पहुंचती हैं लेकिन विश्वसनीयता पत्रकारिता के लिए बड़ी चुनौती बन गई है राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने कहा सोशल मीडिया के इस जमाने में सच्ची व विश्वसनीय खबर लोगों तक पहुंचाना बड़ी चुनौती है उन्होंने कहा प्रिंट मीडिया की  विश्वसनीयताअभी भी काम है किंतु इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया में ब्रेकिंग न्यूज़ ने फेक न्यूज़ को अत्यंत बढ़ावा दिया है इस पर जवाबदेही तय नहीं है। 

इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष के श्रीनिवास रेड्डी ने मजीठिया वेज वोर्ड को पूरे देश में लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया उन्होंने कहा पत्रकारों को न्याय संगत वेतन व सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए उन्होंने पत्रकारों की सेवा का सुरक्षा प्रेस की स्वतंत्रता और कार्य स्थल पर सुविधाओं की न्यूनता जैसे मुद्दों पर गहन चिंता जताई और सरकारों से इन विषयों पर ठोस कदम उठाने की अपील की आई जे यू के महासचिवबलविंदर सिंह जम्मू नेपत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार प्रोटक्शन बिल सरकार द्वारा लाये जाने की मांग की पूर्व आई जे यू अध्यक्ष व स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य एसएन सिन्हा ने संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया तथा मीडिया घरानों की मनमानी पर गहन चिंता जताई राजस्थान पत्रकार परिषद के अध्यक्ष रोहित कुमार सोनी कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल महामंत्री रमेश यादव  पिंक सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष एल  एल शर्मा ने अतिथियों का साफा व अंग वस्त्रम से स्वागत किया  शनिवार से रविवार सांय तक चली इस बैठक में भारत के 28 राज्यों से आए सभी पत्रकारों ने अपने-अपने राज्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की आई जे यू के निर्वाचन अधिकारी महेश बाबू सिन्हा ने गत दिनों हुए आइ जे यू  के चुनाव में निर्वाचित नए अध्यक्ष व महामंत्री के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि पंजाब से बलविंदर सिंह जम्मू आइ जे यू के नए अध्यक्ष चुने गए हैं तथा आंध्र प्रदेश से डी सोमसुंदर महासचिव चुने गए हैं सदन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री का करतल ध्वनि से स्वागत किया 2 दिन तक चली इस बैठक में पत्रकारों पर हो रहे हम लो लोकतंत्र की रक्षा लद्दाख में फर्जी मुकदमो आदि विषयों पर भी गहन मंथन किया गया बैठक में विशेष रूप से तेलंगाना से नरेंद्र रेड्डी विराहतअली हरियाणा से राम सिंह बरार तमिलनाडु से डीएसआर सुभाष पांडिचेरी से माती महाराजा उत्तर प्रदेश से रमेश शंकर पांडे आंध्र प्रदेश से ए सुरेश एवं सुब्बाराव छत्तीसगढ़ से पी सी रथ उड़ीसा से निरंजन बिसवाल त्रिपुरा से सज्जाद सहित  सभी 28 राज्यों से भारी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे यूनियन का प्लेनरी सेशन आंध्र प्रदेश की राजधानी अवंतिका में किए जाने की घोषणा भी की गई। 

28 राज्यों से प्रतिनिधि, शामिल रहे ये प्रमुख नाम
तेलंगाना से नरेंद्र रेड्डी, हरियाणा से राम सिंह बरार, तमिलनाडु से डीएसआर सुभाष, पांडिचेरी से माती महाराजा, उत्तर प्रदेश से रमेश शंकर पांडे, आंध्र प्रदेश से ए. सुरेश एवं सुब्बाराव, छत्तीसगढ़ से पी.सी. रथ, उड़ीसा से निरंजन बिस्वाल, त्रिपुरा से सज्जाद, उत्तराखंड से गिरीश पंत, महाराष्ट्र से प्रमोद कराते सहित 28 राज्यों से पत्रकार मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0