कादीपुर में आगामी 31दिसम्बर से आयोजित होगा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट, तैयारियां जोरों पर
सुल्तानपुर (आरएनआई) लगातार पांच वर्षों से खेल के प्रति समर्पित युवा समाजसेवी धीरज मिश्रा काका आगामी 31 दिसम्बर से 8 जनवरी नौ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट कादीपुर जूनियर हाईस्कूल के मैदान पर अपनी टीम के साथ आयोजित कर रहे हैं।आयोजक धीरज मिश्रा काका ने बताया कि कादीपुर क्षेत्र में युवाओं को क्रिकेट के प्रति जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए हम इस तरह का क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कर रहे हैं। अबकी बार इस टूर्नामेंट में दिल्ली, नेपाल, झारखंड, मुम्बई,, बिहार, उत्तराखंड के साथ साथ देवरिया, झांसी, जौनपुर, मुगलसराय, फतेहपुर सहित दर्जन भर स्थानों की टीमें नौ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगी। राज्य स्तरीय इस क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को प्रोत्साहन हेतु 51000 हजार रुपए एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 35000 हजार रुपए पुरस्कार के साथ साथ खिलाड़ियों को अन्य पुरस्कार दिया जाएगा।इस मैच का शुभारंभ बीरेंद्र सिंह प्रधान जलालपुर एवं समापन डॉ श्रवण कुमार मिश्र पूर्व प्रमुख व प्रमुख प्रतिनिधि कादीपुर करेंगे।
राज्य स्तरीय इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए टूर्नामेंट के संयोजक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभुराज सिंह, अमित श्रीवास्तव वीरू प्रधान रानीपुर कायस्थ, राघवेन्द्र सिंह सिन्टू, अरविन्द सिंह, अजीत राय,आरिफ, सलमान,अख्तर,अशरफ सहित अनेक लोग लगे हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



