कांग्रेस के पास न नेता है ना नेतृत्व: ब्रजेंद्र सिंह

पूर्व मंत्री के बयान पर पीएचई मंत्री का पलटवार

Tuesday, January 10, 2023 - 23:30
Updated: 4 years ago
0

अशोकनगर। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने में अभी काफी समय बाकि है लेकिन वरिष्ठ नेताओं की जुवानी जंग परवान चढ़ती जा रही है। बीते दिनों अशोकनगर में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धनसिंह ने विधानसभा में 150 सीटें जीतनेंका दावा किया था, जयवर्धनसिंह के बयान पर करारा जवाब देते हुए मध्यप्रदेश सरकार के पीएचई राज्य मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा इस बार 200 पार जायेगी।
ब्रजेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि कांग्रेस के पास अब न तो नेता बचा है और न नेतृत्व बचा है। मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे यहां तक कह डाला कि कांग्रेस के 2 नेता अपने अपने बेटों को सेट करने में लगे हैं। दोनों नेता अपने अपने बेटों को मुख्यमंत्री बनाने की फिराक में लगे हैं। दोनों नेताओं की खींचतान में कांग्रेस खत्म हो चुकी है, और अब कांग्रेस का कार्यकर्ता भिब्ये समझ चुका है। उन्होंने यह भी कहा है कि जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी है तब से कांग्रेस के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। 
कांग्रेस और भाजपा नेताओं की जुवानी जंग कहां तक जायेगी ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल नेताओं के ऐसे बयानों से राजनीति काफी गहरा गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User