कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह: एक महीने तक करेगी जन आंदोलन, लाल किले से निकालेंगे मशाल शांति मार्च

Tuesday, March 28, 2023 - 21:38
Updated: 4 years ago
0

भोपाल। राहुल गांधी को संसद सदस्यता से अयोग्य घोषित करने के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। 29 मार्च से 30 अप्रैल तक कांग्रेस ‘जय भारत सत्याग्रह’ करने जा रही है। इस दौरान हर जगह ब्लॉक और मंडल स्तर पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी और जनता के बीच जाया जाएगा। सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी बात को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

मंगलवार को कांग्रेस ने एक प्रेसनोट जारी करते हुए कांग्रेस ने कहा कि उनका सड़क पर संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी ने अगले एक महीने का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है और 29 मार्च से 30 अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह किया जाएगा। राहुल गांधी को संसद के अयोग्य घोषित करने के खिलाफ वो प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजेंगे। इससे पहले 28 मार्च को लाल किले से टाउन हॉल तक ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च’ निकाला जाएगा। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद शामिल होंगे। 3 अप्रैल को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन होगा और इसी दिन पीएम मोदी को पोस्टकार्ड भी भेजे जाएंगे। राहुल गांधी को अदालत से दो साल की सजा और फिर संसद सदस्यता से अयोग्य घोषित करने के बाद से ही कांग्रेस आक्रामक है। देशभर में जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, कांग्रेसी गिरफ्तारी दे रहे हैं और बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। अब एक बार फिर उन्होने एक जन आंदोलन की तैयारी कर ली है।

बता दें कि राहुल गांधी को लोकसभा की संसद सदस्यता से अयोग्य घोषित किया गया है। उन्हें अदालत द्वारा मानहानि के मामले में दो वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता रद्द की गई। लोकसभा अध्यक्ष ने ये निर्णय लिया है। वे केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय से पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। इस पत्र में लिखा है कि अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित किया जाता है। इसके बाद कांग्रेस ने इस मामले पर कड़ा विरोध करते हुए ऊपरी अदालत में जाने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User