शिवराज कैबिनेट के 6 बड़े फैसले- पन्ना में खुलेगा नया कॉलेज, 7 नई तहसीलों के गठन को स्वीकृति, किसानों को सौगात

Tuesday, March 28, 2023 - 21:37
Updated: 4 years ago
0

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। इस कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग करते हुए मप्र सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि भोपाल में चार और खंडवा, आगर मालवा, सिंगरौली में एक-एक नई तहसीलों के गठन को मंजूरी दी गई है।
डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सिंगरौली जिले में नवीन तहसील बरगंवा और आगर मालवा जिले में नई तहसील सोयत कला के सृजन का भी निर्णय लिया गया है। कैबिनेट द्वारा पन्ना में नवीन कृषि महाविद्यालय खोलने को मंजूरी दी गई। किसानों के बेटा-बेटियों को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।वही किसानों के ऋण चुकाने की अवधि बढ़ाई गई है ।ब्याज चुकाने की अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया जो कि आज 28 मार्च को खत्म होने वाली थी।
कैबिनेट की बैठक में खंडवा में नई तहसील छैगांव माखन, सिंगरौली में नई तहसील बरगवां और आगर-मालवा में तहसील सोयतकला के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। भोपाल में चार नई तहसीलों के प्रस्ताव किए डिफर।  भोपाल में संत हिरदाराम नगर, तात्या टोपे नगर, महाराणा प्रताप नगर, शहर को मंजूरी मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में प्रस्तावित 1 बाय 660 मेगावाट क्षमता के नए सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत इकाई की स्थापना को मंजूरी दी है। इस परियोजना की लागत 4665. 87 करोड रुपए का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी एवं कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी एसईसीएल के बीच गठित संयुक्त उपक्रम द्वारा किया जाएगा।
परियोजना के वित्तीय पोषण के लिए 70% ऋण वित्तीय संस्थान द्वारा 15% अंश पूंजी एसईसीएल के द्वारा तथा बाकी 15% अंश पूंजी राज्य शासन द्वारा बजट के माध्यम से मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी को साल 2022-23 से साल 2028-29 के बीच उपलब्ध कराई जाएगी। इस इकाई का निर्माण मप्र की भविष्य की जरूरतों को देखकर किया जा रहा है। इस यूनिट से साल 2027-28 में कमर्शियल उत्पादन शुरु करने की योजना है।
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत पन्ना जिले में नवीन कृषि महाविद्यालय खोलने की मंजूरी दी है। इसके लिए 3 सालों के लिए अनावर्ती व्यय 5190. 35 लाख रुपए तथा आवर्ती व्यय 3120.32 लाख रुपए की स्वीकृत दी है।
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत जिला पन्ना में नए कृषि महाविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया। प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए बड़े कृषि यंत्रों को चलाने के लिए ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने कृषि यंत्रीकरण क्षेत्र में कौशल विकास योजना” को स्वीकृति प्रदान की है। तीन वर्षों की योजना के अंतर्गत 6000 युवाओं को वृहद कृषि यंत्रों को चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 22.73 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में कौशल विकास योजना को मंजूरी दी है 3 सालों की योजना के अंतर्गत 6000 युवाओं को वृहद कृषि यंत्रों को चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे उन्हें स्वरोजगार शुरू करने में मदद मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 22.73 लाख रूपए की मंजूरी दी है। इस योजना के जरिए कृषक परिवारों के बच्चों को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
श्योपुर जिले में 539 करोड की लागत से चैती खेड़ा वृहद सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई। इससे 15300 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई होगी। है। परियोजना से सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से विजयपुर ब्लाक के 16 गांव की 11118 हेक्टेयर जमीन और सबलगढ़ ब्लॉक के 16 गांव की 4112 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User