कलेक्टर ने कुंभराज क्षेत्र का किया दौरा, नगर पंचायत भवन के सामने नाली पर दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने के दिये गये निर्देश
सीएम राईज विद्यालय कुंभराज के लिए प्रस्तावित भूमि चयन के लिये किया अवलोकन।
गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा जिले का सतत भ्रमण जारी है, इसी क्रम में आज कुंभराज क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीएम राईज विद्यालय कुंभराज के लिए प्रस्तावित भूमि के चयन के लिए शासकीय बालक उमावि कुंभराज के परिसर एवं शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कुंभराज के परिसर एवं विद्यालय के नजदीक रिक्त भूमि के बारे में उपस्थित राजस्व अमले से जानकारी प्राप्त की और सीएम राईज विद्यालय के लिए कन्या उमावि परिसर में अनुपयोगी एवं जीर्ण-शीर्ण भवन को डिस्मेंटल कर सीएम राईज विद्यालय के लिए भूमि आवंटन कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये।

नगर पंचायत भवन के सामने नाली पर दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने के दिये गये निर्देश
कलेक्टर द्वारा आज नगरीय क्षेत्र कुंभराज में भ्रमण कर नगर पंचायत के सामने स्थित नाली पर अतिक्रमण को देखकर नाराजगी व्यक्त की और उपस्थित राजस्व एवं नगर पालिका अमले को मुख्य मार्ग पर नाली के ऊपर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिये गये। इस संबंध में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी रवि मालवीय द्वारा नगर पालिका अमले को तत्काल बुलवाकर प्रचार वाहन के माध्यम से मुनादी कराकर शाम 6 बजे तक अपने-अपने दुकान के सामने के अतिक्रमण को हटाने का अल्टीमेटम दिया गया, अन्यथा की स्थिति में दुकानदारों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जावेगी। इसी दौरान कलेक्टर द्वारा गायत्री मंदिर के सामने सब्जी मंडी के सामने अव्यवस्थित रूप से लगाये गये सब्जी के ठेले वालों को भी सब्जी मंडी के अंदर अपने ठेले लगाने के निर्देश दिये गये।
कलेक्टर द्वारा सेवा सहकारी उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण

कलेक्टर द्वारा कुंभराज स्थित सेवा सहकारी समिति मर्यादित उचित मूल्य की दुकान-कुंभराज ग्रामीण का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान के सामने गंदगी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई और दुकान के ठीक से रख-रखाव एवं रंगाई-पुताई के निर्देश दिये गये।

इस दौरान सेल्समेन से दुकान की स्टॉक की जानकारी प्राप्त की और दुकान का अवलोकन किया और उपस्थित खाद्य अधिकारी को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा रवि मालवीय, प्रभारी तहसीलदार शुभम जैन, जिला शिक्षा अधिकारी सीएस सिसोदिया, डीपीसी आरके शर्मा सहित राजस्व एवं नगर पालिका का अमला उपस्थित रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

Comments (0)