कलेक्‍टर द्वारा 10वीं/12वीं परीक्षा के सफल संचालन तथा नकल पर अंकुश लगाने के लिये गठित किये उड़नदस्‍ता दल

Feb 4, 2024 - 19:15
Feb 4, 2024 - 19:16
 0  2.9k
कलेक्‍टर द्वारा 10वीं/12वीं परीक्षा के सफल संचालन तथा नकल पर अंकुश लगाने के लिये गठित किये उड़नदस्‍ता दल

गुना (आरएनआई) माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल भोपाल द्वारा संचालित वर्ष 2024 की हायर सेकण्डरी/हाईस्कूल परीक्षाएं दिनांक 05 फरवरी, 2024 से आयोजित हो रही है।

कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा मण्डल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार, अलग-अलग विकास खण्‍डों में परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के सफल संचालन तथा नकल पर अंकुश लगाने हेतु उड़नदस्ता दल का गठन कर विभिन्‍न राजस्‍व अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देश अनुसार निरीक्षण दलों को निर्देशित किया गया है, कि मण्डल द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें तथा संबंधित परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर परीक्षा समाप्ति के उपरांत किये गये निरीक्षणों का प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से कलेक्‍ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत करें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0