कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा फतेहगढ़ चौराहा एवं चिंताहरण से मारूति शोरूम तक सड़क का किया निरीक्षण

कलेक्‍टर द्वारा फतेहगढ़ चौराहा के पास सर्विस रोड पर लगभग 2 घंटे से अधिक मौके पर खड़े होकर सड़क के गड्ढे भरवाकर कराया गया लेबलिंग कार्य। 

Monday, September 16, 2024 - 18:47
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा फतेहगढ़ चौराहा एवं चिंताहरण से मारूति शोरूम तक सड़क का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा नगर सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार सड़कों की स्थिति एवं विभिन्‍न निर्माण कार्यो का सतत निरीक्षण जारी है। 

इसी क्रम में आज कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा फतेहगढ़ चौराहा ओल्‍ड टोल टेक्‍स के पास सर्विस रोड पर लगभग 2 घंटे से अधिक मौके पर खड़े होकर सड़क के गड्ढे भराए एवं लेबलिंग कार्य कराया गया। इसी प्रकार सड़क के साइड में शोल्डर्स की साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये गये। इसके पश्‍चात चिंताहरण से मारूति शोरूम तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया और उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क लेबलिंग करने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिये गये। 

आज निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, तहसीलदार गुना जी.एस. बैरवा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ महेश गुप्‍ता उपस्थित रहे।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User