कलेक्‍टर के निर्देश पर नप कुंभराज के सामने फुटपाथ को कराया गया अतिक्रमण से मुक्‍त, फल-सब्जी विक्रेताओं को भी कराया गया सब्जी मंडी में शिफ्ट

Monday, July 1, 2024 - 19:37
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर के निर्देश पर नप कुंभराज के सामने फुटपाथ को कराया गया अतिक्रमण से मुक्‍त, फल-सब्जी विक्रेताओं को भी कराया गया सब्जी मंडी में शिफ्ट

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा पिछले दिनों कुंभराज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश दिये गये थे। उक्‍त निर्देश के पालन में आज नगर परिषद कुंभराज अंतर्गत फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की गई एवं सब्जी मंडी को व्यवस्थित किये जाने हेतु फल-सब्जी विक्रेताओं को सब्जी मंडी में शिफ्ट कराया गया।

आज इस कार्यवाही के दौरान तहसीलदार कुंभराज शुभम जैन, थाना प्रभारी कुंभराज  नीरज राणा, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कुंभराज भगवान सिंह भिलाला उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User