कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, मां करीला धाम पहुंचे

Sunday, March 31, 2024 - 23:31
Updated: 3 years ago
0

अशोकनगर (आरएनआई) कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा अशोकनगर जिले में स्थित करीला धाम माता जानकी मंदिर में रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मिले के सफल आयोजन पश्चात करीला धाम पहुंचकर पूजा अर्चना कर माथा टेका। कलेक्टर ने कहा की करीला मेला के निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर इस कार्य में लगे समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री द्विवेदी ने मीडिया से कहा कि-  निस्संदेह यह कठिन कार्य समस्त अधिकारियों/ कर्मचारीयो के अत्यधिक परिश्रम, दृढ़ संकल्प एवं अदम्य इच्छा शक्ति के कारण सफलता पूर्वक संपन्न हो पाया। श्री द्विवेदी ने जिले के समस्त पत्रकार बंधुओ को भी सफल आयोजन के कवरेज के लिए धन्यवाद दिया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User