MP कांग्रेस ने शुरू किया ‘एक वोट, एक नोट’ अभियान, जीतू पटवारी ने कहा- जनता भाजपा

Sunday, March 31, 2024 - 23:30
Updated: 3 years ago
0
MP कांग्रेस ने शुरू किया ‘एक वोट, एक नोट’ अभियान, जीतू पटवारी ने कहा- जनता भाजपा

भोपाल (आरएनआई) इनकम टैक्स ने कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर कांग्रेस को करोड़ो रुपए की वसूली का नोटिस जारी किया है। सके विरोध में रविवार को कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन कर जनता से चंदा मांगने का अभियान शुरू किया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कांग्रेसियों के साथ रोशनपुरा चौराहे पहुंचे और लोगों से एक वोट, एक नोट देने की अपील की। उनके साथ भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव  ने भी दुकान मालिकों से चंदा मांगा। कांग्रेस को दुकानदारों ने 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक चंदा दिया।

इस अवसर पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खाते बीच चुनाव में सीज करने और इंडिया गठबंधन के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक वोट, एक नोट का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। देश में तानाशाही सरकार चल रही है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इनसे डरने वाली नहीं है। हम मौजूदा सरकार की ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स को आगे कर निर्दोष लोगों को डराने की नीति को जनता के बीच लेकर जाएंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User