अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जिले की दो प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Monday, April 1, 2024 - 08:03
Updated: 3 years ago
0
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जिले की दो प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर।शाहगंज बलरामपुर जिले के महारानी लाल कुंवरी महाविद्यालय सभागार में रसायन विज्ञान विभाग और ग्लोबल इन्वायरमेंट सोशल एसोसिएशन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ एके वर्मा रहें।
इस सम्मेलन में वक्ताओं ने रसायन विज्ञान के बहुआयामी अनुप्रयोगों पर विस्तृत चर्चा की। सम्मेलन में 6 देशों सहित देश के 13 प्रदेशों के लगभग 250 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
जिसमे मौखिक प्रस्तुति में लखनऊ यूनिवर्सिटी की शोधार्थी को पहला पुरस्कार जिले के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की शोधार्थी अनम फातिमा को द्वितीय पुरस्कार और राय साहब यादव को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शाहगंज तहसील के गोड़िला गांव निवासी शोधार्थी अनम फातिमा ने बताया कि मुझे बलरामपुर जिले में होने वाले इस रसायन विज्ञान के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में पता नहीं था हम लोगों के सर ने जब बताया कि वहां पर कॉन्फ्रेंस होने वाला है तब हमने रसायन विज्ञान से संबंधित अपने रिसर्च का पूरा डिटेल ऑनलाइन के माध्यम से वहां पर भेजा था। जिसपर वहां से मेरे इस रिसर्च को सेलेक्ट कर ईमेल के माध्यम से मुझे बुलाया गया।
अनम फातिमा को इस सम्मानित की खबर सुनकर परिजनों में हर्ष व्याप्त है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User