कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

Tuesday, May 6, 2025 - 18:52
Updated: 1 year ago
0
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) जिला कलेक्‍ट्रेट में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर  किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा विभिन्‍न नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्‍याओं को जाना एवं उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। आज इस दौरान नागरिकों की विभिन्‍न समस्‍याओं से संबंधित कुल 215 आवेदन प्राप्‍त हुए। इस अवसर पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अभिषेक दुबे, डिप्‍टी कलेकटर श्रीमति जिया फातिमा, सुश्री मंजुषा खत्री सहित विभिन्‍न जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जनसुनवाई कक्ष में आज जनसुनवाई के दौरान इस कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने आवेदकों से चर्चा कर उनसे संबंधित समस्‍याओं के आवेदन लिए, साथ ही उनके समुचित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आज जनसुनवाई के दौरान समग्र आइडी, राशन कार्ड, पेंशन, कब्‍जा दिलाने, नामांतरण एवं विद्युत संबंधी विभिन्‍न मुद्दों पर नागरिकों द्वारा अपने आवेदन दिए गये।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User