कलेक्‍टर के भ्रमण के दौरान दिये निर्देश पर गुना के आरोन बस स्‍टेण्‍ड का हटाया गया अतिक्रमण

Thursday, June 13, 2024 - 19:21
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर के भ्रमण के दौरान दिये निर्देश पर गुना के आरोन बस स्‍टेण्‍ड का हटाया गया अतिक्रमण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही सतत जारी है। 

तहसीलदार गुना शहर जी.एस. बैरवा ने बताया कि आज अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए गुना से आरोन की ओर जाने वाली बसों के लिये उपयोग होने वाले आरोन बस स्टैंड का स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया और साफ-सफाई कराई गयी।

 कलेक्‍टर द्वारा इस बस स्‍टेण्‍ड के सौदर्यीकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं। 

आज उक्‍त कार्यवाही के दौरान राजस्‍व, नगर पालिका की टीम सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User