कलेक्टर के निर्देशन में जिले में पेट्रोल पंपों की जांच के लिए विशेष अभियान जारी
गुना (आरएनआई) गुना जिले में पेट्रोल पंपों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम के द्वारा गुरूवार को रिलायबर सेल्स एंड सर्विस स्थान बस स्टैंड गुना पेट्रोल पंप की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान भूमिगत पेट्रोल व डीजल के टैंकों में पेट्रोलियम पदार्थों के साथ-साथ पानी मिश्रित होने की जांच वाटर फाईडिंग पेस्ट के माध्यम से की गई। साथ ही डिप स्टॉक के माध्यम से पेट्रोलियम पदार्थों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया गया। सत्यापन करने पर स्टॉक की सीमा निधारित बेरीएशन अंतर्गत पाई गई। मौके पर पेट्रोल एवं डीजल की डेंसिटी की जांच भी की गई, जो कि निर्धारित सीमा में पाया गया। हवा, पानी व शौचालय की जन सुविधाएं मौके पर पाई गई।
जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पांडेय द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त पेट्रोल पंपों पर कम्प्रेशर अनिवार्य रूप से कार्यशील रहें, जिससे नागरिकों को वाहनों के टायरों में मुक्त हवा प्राप्त हो सके। समस्त पेट्रोल पंपों पर नागरिकों को जन सुविधाएं अनिवार्य रूप से प्रदाय की जाएं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



