दबंगों से जमीन कब्जा मुक्त कराए जाने की डीएम से गुहार

Jul 10, 2025 - 20:30
Jul 10, 2025 - 20:33
 0  621

फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी के रहने वाले फारूख अहमद पुत्र निहाल अहमद ने जिलाधिकारी के नाम दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि आराजी गाटा संख्या 931 स्थित मौजा बरारी परगना हसवा तहसील फतेहपुर राजस्व संहिता की धारा 98 के प्राविधानों के उल्लंघन के कारण राज्य सरकार में निहित होने का आदेश न्यायालय उप जिला अधिकारी तहसील सदर के द्वारा वाद संख्या 2632/2024 में 30 मई 2025 को सभी भारों से मुक्त होकर राज्य सरकार में निहित होने व तदानुसार परवाना जारी होने का आदेश पारित हुआ था। परंतु अभी तक न्यायालय से आदेश के अमल दरामद हेतु परवाना जारी नहीं किया गया। जिसका लाभ उठाकर कुछ लोग आराजी गाटा संख्या 931 में प्लाटों के रूप में बिक्री किए जाने हेतु मौके पर प्रयास किया जा रहा है। इसलिए आराजी गाटा संख्या 931 को राजस्व अभिलेखों में पारित आदेश को अमल दरामद व कब्जा मुक्त कराया जाना अति आवश्यक है। प्रार्थी ने अविलंब न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर से राजस्व अभिलेखों में आदेश दर्ज कराए जाने तथा मौके पर अतिक्रमण कार्यों से कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0