जिला प्रशिक्षण केन्द्र म्याना के निर्माण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Thursday, July 10, 2025 - 20:39
Updated: 1 year ago
0
जिला प्रशिक्षण केन्द्र म्याना के निर्माण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

गुना (आरएनआई) जिले के म्याना में 15 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा जिला प्रशिक्षण केन्द्र अब जिले के युवाओं और ग्रामीण विकास अमले के लिए एक नई दिशा प्रदान करने जा रहा है। इस प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण एवं महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान, जबलपुर के मार्गदर्शन में प्रगति पर है।

प्रथम चरण के अंतर्गत केन्द्र में प्रशासकीय भवन, 100 बिस्तरों वाला छात्रावास, मेस, तथा डिस्पेंसरी भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह केन्द्र जिले के युवाओं को रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करेगा तथा ग्रामीण योजनाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को भी समकालीन कार्य प्रणाली व योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो तथा कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा यह केन्द्र न केवल युवाओं के लिए तकनीकी और कौशल विकास का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर जिले के युवाओं के लिए रोजगार को भी बढ़ावा देगा। यह संस्थान पंचायती राज और ग्रामीण विकास की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए क्षमता निर्माण का सशक्त माध्यम बनायेगा।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शिवानी पाण्डेय, तहसीलदार ग्रामीण कमल मंडेलिया, महाप्रबंधक सोहन गरवाल, सहायक प्रबंधक वी.पी. बरसैया, तथा उपयंत्री दीपक कुशवाह, नायब तहसीलदार अनुराग जैन उपस्थित थे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User