कलेक्टर की जनसुनवाई में आमजनों की समस्याएँ से संबंधित 285 आवेदन आए, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

Tuesday, September 9, 2025 - 20:59
Updated: 1 year ago
0
कलेक्टर की जनसुनवाई में आमजनों की समस्याएँ से संबंधित 285 आवेदन आए, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

गुना (आरएनआई) जिला कलेक्ट्रेट में आज आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। 

आज आवेदकों ने जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्‍वास्‍थ्‍य और नामांतरण के आवेदन प्रस्‍तुत किये गये, जिनका निराकरण करने के निर्देश कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने दिये, आज इस दौरान लगभग 285 आवेदन नागरिकों द्वारा प्रस्‍तुत किये गये, जिनके त्‍वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं, आधार कार्ड का नागरिकों ने लिया लाभ
कलेक्‍टर द्वारा अधिक से अधिक लोगों को आधार एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं प्राप्‍त हो इसके लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिये गये है, इसी क्रम में आज जनसुनवाई में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्‍ही की जांच सहित अन्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध करायी गई, जिनका बड़ी संख्‍या में आवेदकों द्वारा लाभ लिया गया।

आज इस अवसर पर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User