‘मॉं तुझे प्रणाम’ योजना अंतर्गत युवाओं का किया गया चयन

Sep 9, 2025 - 20:58
Sep 9, 2025 - 21:01
 0  243
‘मॉं तुझे प्रणाम’ योजना अंतर्गत युवाओं का किया गया चयन

गुना (आरएनआई) ‘मॉं तुझे प्रणाम’ योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 के लिये भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की अनुभव यात्रा या प्रदेश के एतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक स्थानों से परिचय कराये जाने के लिये दिनांक 25 अगस्त से 06 सितम्बर 2025 तक आवेदन पत्र प्राप्त किये गये थे। 

निर्धारित दिनांक तक कार्यालय में मॉं तुझे प्रणाम योजना में कुल 52 आवेदन पत्र प्राप्त हुये। इसके उपरांत जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण किया गया। तथा मॉं तुझे प्रणाम योजनान्तर्गत युवाओं का चयन किये जाने हेतु कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल की अध्यक्षता में समिति की बैठक का आयोजन आज किया गया। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक गुना अंकित सोनी, डीएफओ अक्षय राठौर, संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी गुना श्रीमती शर्मिला डाबर, प्रभारी अधिकारी एनसीसी मनोज भिरोरिया, प्रभारी अधिकारी एनएसएस श्रीमती सोनू जैन एवं प्रभारी अधिकारी स्काउट गाईड पी एन मिश्रा, अतुल शर्मा, श्रीमती सुनीता कंवर, तौफीक खान उपस्थित थे। 

मॉं तुझे प्रणाम योजना में विकासखंड गुना से एन.एस.एस. विधा में जितेन्द्र धाकड, कु रानी ओझा, स्काउट विधा से प्रखर ब्रम्हभट्ट, कु साक्षी कुशवाह, एन.सी.सी.विधा से कपिल किरार, कु पूनम ओझा, खेल विधा से बादल सिंह बाल्के, कु दामिनी वाल्के, मेघावी विधा से कु अनुजा रघुवंशी का चयन किया गया। 

विकासखंड चांचौडा से मेघावी विधा से उमेश पचोरी, कु यासिका सुमन, एन.एस.एस. विधा से दीपक कुमार लोधा, एन.सी.सी. विधा से प्रखर नामदेव, कु ज्योति कुशवाह, खेल विधा से कु प्रिया वर्मा का चयन किया गया। 

विकासखंड आरोन से एन.एस.एस. विधा से सुमित धाकड़, कु आस्था रघुवंशी, मेघावी विधा से संदीप ग्वाल, कु शारदा भदौरिया, खेल विधा से चन्द्रशेखर कुशवाह, कु साक्षी कसेरा का चयन किया गया। 

विकासखंड राधौगढ से एन.एस.एस. विधा से अरूण वैरागी, कु0 साक्षी भार्गव, खेल विधा से हर्षवर्धन सैनी, एन.सी.सी. विधा से कृष्णगोपाल सैन, मेघावी विधा से कु प्रियंका भिलाला का चयन किया गया। मॉं तुझे प्रणाम में चयनित समस्त युवाओं को संचालनालय भोपाल से कार्यक्रम प्राप्त होने के उपरांत भ्रमण पर भेजा जावेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0