कर्नाटक सरकार को बड़ा झटका: मंत्री डी. सुधाकर का निधन, डिप्टी सीएम ने जताया गहरा शोक

May 10, 2026 - 11:51
 0  54
कर्नाटक सरकार को बड़ा झटका: मंत्री डी. सुधाकर का निधन, डिप्टी सीएम ने जताया गहरा शोक

कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ मंत्री डी. सुधाकर का रविवार तड़के लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे और पिछले दो महीनों से फेफड़ों के संक्रमण का इलाज करा रहे थे। उनका उपचार बेंगलुरु स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि डी. सुधाकर को 10 मई 2026 की सुबह 3:15 बजे मृत घोषित किया गया। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर. चिन्नादुरई ने उनके निधन की पुष्टि की।

डी. सुधाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे और चित्रदुर्ग जिले की हिरियूर विधानसभा सीट से विधायक थे। वह कर्नाटक सरकार में योजना एवं सांख्यिकी मंत्री के रूप में कार्यरत थे और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अहम भूमिका निभा रहे थे।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि उनके कैबिनेट सहयोगी और करीबी साथी डी. सुधाकर के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। शिवकुमार ने कहा कि सुधाकर ने विधायक, जिला प्रभारी मंत्री और राज्य मंत्री के रूप में जनता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.