कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सियासी घमासान, सिद्धारमैया बोले- हाई कमान के फैसले का करेंगे पालन

Nov 24, 2025 - 15:42
 0  135
कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सियासी घमासान, सिद्धारमैया बोले- हाई कमान के फैसले का करेंगे पालन

बेंगलुरु (आरएनआई) कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक खींचतान तेज हो गई है। इसी बीच सीएम सिद्धारमैया ने सोमवार को साफ किया कि वे कांग्रेस हाई कमान के निर्णय का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हाई कमान तय करती है कि वे मुख्यमंत्री बने रहें, तो वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 20 नवंबर को अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा समय पूरा किया। इसी के बाद राज्य में सत्ता-साझेदारी को लेकर नई राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बताया जाता है कि सरकार बनने के समय सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच ‘2.5-2.5 साल’ के पावर-शेयरिंग समझौते की बात हुई थी, जिसके चलते अब अटकलें लगने लगी हैं कि क्या अगले ढाई साल के लिए शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

सिद्धारमैया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कांग्रेस हाई कमान जो भी फैसला करेगी, वह हम सबके लिए मान्य होगा। शिवकुमार को भी इसी सिद्धांत पर चलना चाहिए।” जब उनसे पूछा गया कि क्या शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे, तो उन्होंने दोहराया कि यह फैसला पूरी तरह हाई कमान पर निर्भर करेगा।

दिल्ली में तेज हुई हलचल
बीते दिनों शिवकुमार खेमे के कुछ विधायक दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले। इसके बाद बेंगलुरु में सिद्धारमैया ने भी खरगे से एक घंटे से अधिक लंबी बैठक की। सूत्रों की मानें तो सीएम सिद्धारमैया कैबिनेट में फेरबदल चाहते हैं, जबकि शिवकुमार चाहते हैं कि पहले मुख्यमंत्री पद पर फैसला हो।

अगर हाई कमान कैबिनेट फेरबदल को मंजूरी देती है, तो राजनीतिक संकेत साफ होंगे कि सिद्धारमैया ही पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा कर सकते हैं। वहीं, शिवकुमार समर्थक लगातार दिल्ली में अपनी नब्ज मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि छह विधायक हाल ही में शिवकुमार के पक्ष में दिल्ली गए थे और कुछ और विधायकों के आने की संभावना है।

कर्नाटक कांग्रेस में यह शक्ति-परीक्षण आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है, जबकि हाई कमान के रुख पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.