कर्तव्य पथ पर शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में गुना पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह
गुना (आरएनआई) आज 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष में लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के दौरान देशभर में कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हुए 191 अमर जवानों के नामों का वाचन किया गया। इनमें मध्यप्रदेश पुलिस के 11 वीर सपूतों के नाम भी शामिल हैं। शहीदों के नामों के वाचन उपरांत शोक परेड, सलामी और दो मिनट का मौन करके श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

