नवी मुंबई में भीषण आग की त्रासदी: चार की मौत, दस घायल — वाशी के रहेजा रेसिडेंसी में हादसा
मुंबई (आरएनआई): महाराष्ट्र के नवी मुंबई से मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। वाशी के सेक्टर 14 स्थित रहेजा रेसिडेंसी, एमजीएम कॉम्प्लेक्स की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक छह साल की बच्ची शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, आग रात करीब 12:30 बजे इमारत की 10वीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी और थोड़ी ही देर में 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां और 40 दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 4 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
घायलों को पास के दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और दमकल विभाग ने राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया था। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है और फिलहाल जांच जारी है।
इस हादसे ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



