करोड़ों की भूमि पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया

फ़र्ज़ी रेजिस्ट्री से किया गया अतिक्रमण

Thursday, January 4, 2024 - 20:37
Updated: 3 years ago
0
करोड़ों की भूमि पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया

देवास (आरएनआई) देवास जिले के सतवास नगर की करोड़ों की भूमि को जिला कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार सतवास और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई कर हटाया फ़र्ज़ी रेजिस्ट्री से किया गया अतिक्रमण

सतवास के वार्ड क्रमांक 5 के मुख्य मार्ग पर स्तिथ 346 रकबे की भूमि पर अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा पुलिस के साथ मिलकर नगर की 7 करोड़ से अधिक मूल्य की जमीन को  अतिक्रमण मुक्त किया गया,वही कार्रवाई में तहसीलदार हरिओम ठाकुर थाना प्रभारी आशीष राजपूत, सीएमओ शांताराम चौहान और इंजीनियर महेश सोनी संजय व्यास , दिलीप शर्मा और राजेश मंडलोई एवं नगर परिषद के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतनाम सिंह बग्गा ने बताया कि आगामी योजना के रूप में ऊक्त स्थान पर शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाया जावेगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में उनके साथ जल्दी ही नगर का प्रतिनिधि मंडल नए मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट करेगा व ऊक्त बंधक से मुक्त भूमि से नगर विकास में उपयोग किया जावेगा। इससे नागरिकों को एक नयी व्यवस्थित व्यवसायिक जगह उपलब्ध होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User