करें योग, रहें निरोग: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुभ विदाई गार्डन में ‘योग संगम’ सामूहिक योग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Saturday, June 21, 2025 - 22:19
Updated: 1 year ago
0
करें योग, रहें निरोग: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुभ विदाई गार्डन में ‘योग संगम’ सामूहिक योग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुना के शुभ विदाई गार्डन में भव्य ‘योग संगम’ सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पन्नालाल शाक्य रहे, वहीं कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्‍यक्ष, नगरपालिका अध्‍यक्ष, नपा उपाध्‍यक्ष, विकास जैन, सहित कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मंजुषा खत्री, जिला शिक्षा अधिकारी सीएस सिसौदिया,  जिला आयुष अधिकारी डॉ. के एस गानवे, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश के सजीव प्रसारण से हुई, जिसे बड़ी स्क्रीन पर उपस्थित जनसमूह ने देखा। इसके पश्चात योग साधकों द्वारा वृक्षासन, ताड़ासन, वज्रासन, शशकासन, उष्ट्रासन, शलभासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, तथा प्राणायाम की विविध क्रियाएं जैसे कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, शीतली और भ्रामरीका अभ्यास किया गया।


इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा, “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर आयोजित यह कार्यक्रम जन-स्वास्थ्य के प्रति हमारी जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि योग न केवल हमारे शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अनिवार्य है।

कार्यक्रम के समापन पर योग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए जिला योग प्रभारी श्रीमती काव्यांजलि शर्मा को सम्मानित किया गया, जो पिछले पाँच वर्षों  से स्कूल शिक्षा विभाग में योग के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं। साथ ही ब्लॉक प्रभारी भगीरथ ओझा एवं राजीव शर्मा को भी उनके विशेष योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User