ईरान में उत्तराधिकार की तैयारी: खामेनेई ने तीन नामों की सूची बनाई, बेटे मोजतबा को नहीं दी जगह

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनाई ने तीन लोगों को अपने उत्तराधिकारी के तौर पर चुना है। कहा जा रहा है कि इन तीन लोगों में अली खामेनेई का बेटा मोजतबा शामिल नहीं है। खामेनेई अपनी मिलिट्री की पोस्ट को भी तत्काल प्रभाव से भर रहे हैं। बता दें कि इजरायल के हमलों के बीच खामेनेई बंकर में छिपे हुए हैं।

Jun 21, 2025 - 23:36
 0  54
ईरान में उत्तराधिकार की तैयारी: खामेनेई ने तीन नामों की सूची बनाई, बेटे मोजतबा को नहीं दी जगह

नई दिल्ली (आरएनआई) ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनाई ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसके मुताबिक, अली खामेनेई ने अपने उत्तराधिकारी के लिए तीन लोगों का नाम बढ़ाया गया है।

इन तीन लोगों में अली खामेनेई का बेटा मोजतबा शामिल नहीं है। इजरायल के हमलों के बीच खामेनेई बंकर में छिपे हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्हें पता है कि खामेनेई कहां छिपे हुए हैं, लेकिन वह अभी नहीं मारेंगे।

इजरायल चुन-चुनकर ईरान की मिलिट्री लीडरशिप को टारगेट कर रहा है। हालिया संघर्ष शुरू होने के बाद से इजरायल ने कई टॉप कमांडर जिसमें सीडीएस भी शामिल हैं, उन्हें मार गिराया था। इसके बाद से ही खामेनेई अपनी मिलिट्री की पोस्ट को भी तत्काल प्रभाव से भर रहे हैं।

80 के दशक में इराक के साथ हुए वॉर के बाद यह पहला ऐसा मौका है, जब ईरान को इतनी बड़ी मिलिट्री क्षति उठानी पड़ी हो। इजरायल ने हालिया संघर्ष में ईरान को जितना नुकसान पहुंचाया है, उतना सद्दाम हुसैन 8 साल तक चले युद्ध में भी नहीं पहुंचा पाए थे।

अब तक माना जा रहा था कि खामेनेई का बेटा ही उनका उत्तराधिकारी होगा। लेकिन तीन नए नामों के सामने आने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। ये तीन लोग कौन हैं, इनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से ऐसा किए जाने की संभावना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.