अंधेर नगरी, या मिलीभगत: बिना परमिट, बिना फिटनेस सहित दस्‍तावेज भी नहीं तथा 03 लाख रूपये का टैक्‍स बकाया होने के बाद भी निरंतर चल रही बस को किया जब्‍त

Jun 21, 2025 - 22:17
Jun 21, 2025 - 22:20
 0  432
अंधेर नगरी, या मिलीभगत: बिना परमिट, बिना फिटनेस सहित दस्‍तावेज भी नहीं तथा 03 लाख रूपये का टैक्‍स बकाया होने के बाद भी निरंतर चल रही बस को किया जब्‍त

गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देश पर आज परिहवन विभाग द्वारा चिन्‍ताहरण मंदिर के पास चैकिंग पावंट बनाकर 10 बसों की चैकिंग की गयी, इस दौरान बस क्रमांक RJ 28 PA 2136 को बिना परमिट, बिना फिटनेस सहित अन्‍य दस्‍तावेज नहीं होने तथा 03 लाख रूपये का टैक्‍स बकाया होने से बस को जब्‍त कर आरटीओ कार्यालय में रखवाया गया हैं।

 

स्‍कूलों में जाकर की जा रही हैं बसों की चैकिंग

आज परिहवन विभाग की टीम द्वारा आर.एन. कॉन्वेंट स्कूल पहुँचकर बसों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि सभी बसों के दस्तावेज पूर्ण एवं वैध हों, तथा फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा और ड्राइवर के लाइसेंस जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही सुप्रीम कोर्ट की गाडलाइनस का पालन कर बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए।

कार्रवाई के दौरान परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्‍द्र वैश्‍य, चैकपॉइन्ट प्रभारी संतोष सिंह तोमर, विवेक दुबे,आरक्षक ध्रुव कुमार मीना,नीरज खटीक,राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0