कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत, तीन घायल
कटनी (आरएनआई) मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बड़वारा थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर कटनी से उमरिया की ओर नेशनल हाईवे-78 से जा रहे थे। इसी दौरान बड़वारा की रेलवे पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए और चारों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह के रूप में हुई है।
हादसे में कार चालक समेत तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार चालक अंबिकापुर से राजगढ़ की ओर जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)