कई धार्मिक और समाजसेवी संस्थाओं व संगठनों के द्वारा सम्मानित हुए पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री व मीरा शास्त्री

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Wednesday, January 28, 2026 - 19:57
0
कई धार्मिक और समाजसेवी संस्थाओं व संगठनों के द्वारा सम्मानित हुए पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री व मीरा शास्त्री

वृन्दावन (आरएनआई) गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम में नगर की प्रमुख धार्मिक और समाजसेवी संस्थाओं व संगठनों के द्वारा प्रख्यात अध्यात्मविद् व श्रीमद्भागवत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध प्रवक्ता, पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री एवं श्रीमती मीरा शास्त्री का उनके द्वारा धर्म-अध्यात्म के क्षेत्र में दी गई अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मान व अभिनंदन किया गया।जिसमें विभिन्न स्थानों से आए विशिष्ठ व्यक्तियों ने उन्हें सम्मानित कर प्रभु से उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घ जीवन की मंगल कामना की।

श्रीनाभापीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज एवं श्रीमहंत अमरदास महाराज ने कहा कि पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री की धर्म के क्षेत्र में अनेकों कीर्तिमान हैं।उनके द्वारा निर्धन विद्यार्थियों को श्रीमद्भागवत, रामायण व भगवद्गीता आदि धर्म ग्रंथों की निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।साथ समाजसेवा के विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं।

मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल व पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार ने कहा कि पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री धर्म व अध्यात्म जगत की बहुमूल्य धरोहर हैं।उन्होंने अल्प आयु में ही कई धर्म ग्रंथो का अध्ययन कर भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार किया है।जो कि अविस्मरणीय है।

प्रख्यात साहित्यकार "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं 

याज्ञिक रत्न आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने कहा कि पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने श्रीमद्भागवत महापुराण, श्रीमद्रामायण, शिव महापुराण एवं श्रीमद्देवीभागवत आदि धर्म ग्रंथों के माध्यम से देश-विदेश के असंख्य व्यक्तियों को धर्म के मार्ग से जोड़ने का कार्य जो अभूतपूर्व कार्य किया है, वो अति प्रशंसनीय है।

श्रीराम कथा मर्मज्ञ अशोक व्यास महाराज एवं पण्डित आर.एन. द्विवेदी उर्फ राजू भैया ने कहा कि डॉ. मनोज मोहन शास्त्री की देश,समाज व अध्यात्म जगत के लिए अनेकों देनें हैं।उनका व्यक्तित्व व कृतित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा व ऊर्जा का श्रोत है।क्योंकि वे प्रत्येक क्षण धर्म, अध्यात्म व समाजसेवा के क्षेत्र में पूरे उत्साह व समर्पण के साथ तत्पर रहते हैं।

इस अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार के परम् लाडले रोहित रिछारिया, ब्राह्मण महासभा के संरक्षक पंडित सुरेशचंद्र शर्मा, अध्यक्ष पंडित महेश भारद्वाज, भागवताचार्य मृदुलकांत शास्त्री, प्रख्यात भजन गायक बनवारी महाराज, रासाचार्य स्वामी हरिवल्लभ शर्मा (छोटे ठाकुर), रासाचार्य स्वामी अवधेश शर्मा, तुलसी स्वामी, पण्डित सौरभ गौड़, पण्डित श्याम सुन्दर ब्रजवासी, वैष्णवाचार्य धीरज बावरा, डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य सुमंत कृष्ण महाराज, पद्मनाभ शास्त्री, आचार्य घनश्याम दुबे, प्रमुख भाजपा नेता पण्डित विनीत शर्मा, बांके बिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी, मुरारी स्वामी, आचार्य जुगल महाराज, आचार्य जगदीश चन्द्र शास्त्री, पण्डित हरिहर मुद्गल, स्वामी निवासाचार्य महाराज, आचार्य बुद्धिप्रकाश शास्त्री, आचार्य शिवांश भाई मिश्र, पण्डित सुधीर शुक्ला आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सन्त, वैष्णव, ब्रजवासी सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User