कंपनियों द्वारा शोषण के खिलाफ क्रांतिकारी सेना देगी धरना

Saturday, October 21, 2023 - 20:37
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-21 अक्टूबर । राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील परमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में स्थित कंपनियों में नियमों की अनदेखी और कर्मचारियों के शोषण के विरुद्ध एक ज्ञापन सौंपा गया।        
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष सुनील परमार ने कहा है  कि कंपनियों द्वारा श्रम कानूनों और कंपनी लॉ की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश, पीएफ आदि मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।मनमाने ढंग से जो कर्मचारी अपने शोषण के विरुद्ध आवाज उठाता है उसे निकाल दिया जाता है।पूर्व में भी संगठन कई बार ज्ञापन दे चुका है।यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो क्रांतिकारी सेना 25 अक्टूबर को एक   लिमिटेड कंपनी के गेट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।जिसके लिए क्रांतिकारी सेना के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे।        
ज्ञापन देने वालों में नितिन सिंह शेखावत,हरेंद्र सिंह सिसोदिया,राकेश लवानिया,अशोक परमार,रघुराज सिंह,राहुल कुमार,देवेंद्र तोमर आदि शामिल थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User