कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद बदला बाकी ट्रेनों का रूट

कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के मध्य टक्कर हो जाने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग को बदल दिया गया है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी। इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेन अब दुसरे मार्ग से चलेंगी।

Monday, June 17, 2024 - 16:03
0
कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद बदला बाकी ट्रेनों का रूट

पटना (आरएनआई) कटिहार मंडल के रंगापाणी स्टेशन और चटेर हाल्ट के मध्य सियालदह जा रही गाड़ी सं. 13174  कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के मध्य टक्कर हो जाने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग को बदल दिया गया है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी। इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेन अब दूसरे मार्ग से चलेंगी।

 16 जून  को डिब्रूगढ़ से खुल चुकी 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 
 16 जून को डिब्रूगढ़ से खुल चुकी 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 
 16 जून को अगरतला से खुल चुकी 01666 अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल

 16 जून को सियालदह से खुल चुकी 12377 सियालदह-न्यू अलीपुरद्वार एक्सप्रेस
 14 जून को नागरकोविल से खुल चुकी 06105 नागरकोविल-डिब्रूगढ़ स्पेशल
 16 जून को नई दिल्ली से खुल चुकी 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
 16 जून को नई दिल्ली से खुल चुकी 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
 17 जून को हावड़ा से खुल चुकी 22301 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस

सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कंजनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 60 से ज्यादा यात्री घायल हो गये हैं। उन घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं हादसे के बाद रेल परिचालन ठप 
है।

इस नम्बर पर जानें अपने परिवार या जान पहचान के लोगों का हाल समाचार 
रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये है। रेलवे के अनुसार इन नंबरों पर कॉल कर अपने परिजनों का या अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  
03323508794,
03323833326,
03612731621,
03612731622, 
03612731623, 
9002041952,
9771441956, 
+916287801758, 
03674263958,
03674263831,
03674263120,
03674263126,
03674263858

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User