कासगंज: गंगावन और कब्रिस्तान में लगी आग, जल गए सैकड़ों पौधे और झोपड़ियां

गंगावन और कब्रिस्तान में आग लगने से सैकड़ों पौधे और झोपड़ियां जल गईं। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बमुश्किल काबू पाया। 

Monday, June 17, 2024 - 20:00
0
कासगंज: गंगावन और कब्रिस्तान में लगी आग, जल गए सैकड़ों पौधे और झोपड़ियां

कासगंज (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के कासगंज में लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को गंगावन और पटियाली क्षेत्र के बड़ौला गांव स्थित कब्रिस्तान में आग लग गई। सूचना पर कासगंज और पटियाली फायर स्टेशनों से दमकलकर्मी पहुंचे। कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गंगावन इलाके में आग लगने से झोपड़ियां और पेड़-पौधे जल गए। सूचना पर कासगंज स्टेशन से दमकल की गाड़ी पहुंची। वन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। पिछले वर्षों में इस इलाके में वन विभाग ने पौधरोपण किया था। करीब 400 से अधिक पौधे आग से जल गए।

पटियाली तहसील क्षेत्र के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के बड़ौला गांव के कब्रिस्तान में आग लग गई। इस आग में काफी झाड़ियां व पौधे जल गए। पटियाली के फायर स्टेशन से कब्रिस्तान पर दमकल की गाड़ी पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। दोनों स्थानों पर लगी आग का कारण स्पष्ट नहीं है। बीड़ी, सिगरेट की चिंगारी से आग लगने की आशंका है।

गंगावन के पिछले हिस्से में जो पौधरोपण पिछले वर्षों में किया गया था। वहां अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें करीब 800 पौधे जलकर नष्ट हो गए। दमकलकर्मियों और वनकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

गंगावन क्षेत्र और पटियाली तहसील क्षेत्र के कब्रिस्तान में झाड़ियों और पौधों में आग लग गई। आग बीड़ी, सिगरेट की चिंगारी से लगने की आशंका है। दोनों स्थानों पर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User