'कंगना रनौत सांसद बने रहने के काबिल नहीं', रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- वह सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधा है। किसानों को लेकर की गई कंगना की टिप्पणी पर वाड्रा ने कहा कि वह सांसद बने रहने के लायक नहीं हैं।
नई दिल्ली (आरएनआई) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाद्रा ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि वह संसद सदस्य बने रहने के काबिल नहीं हैं।
रॉबर्ट वाद्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘वह (रनौत) एक महिला हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि वह संसद में रहने के लायक नहीं हैं। वह शिक्षित नहीं हैं। मुझे लगता है कि वह लोगों के बारे में नहीं सोचतीं। वह सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं। उन्हें महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए। मेरी अपील है कि पूरा देश एक साथ आए और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और सभी राजनीतिक दलों को इसके समाधान के लिए एक साथ आना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रनौत ने सोमवार को अपने साक्षात्कार की एक क्लिप ‘एक्स’ पर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब निरस्त किये जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान भारत में ‘‘बांग्लादेश जैसी स्थिति’’ पैदा हो सकती थी, लेकिन देश के मजबूत नेतृत्व के कारण ऐसा नहीं हुआ।
इसके बाद रनौत ने आरोप लगाया था कि किसान आंदोलन के दौरान ‘‘लाशें लटक रही थीं और बलात्कार हो रहे थे’’। रनौत ने आंदोलन को साजिश बताते हुए चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका की संलिप्तता का भी आरोप लगाया, जिसकी विपक्षी दलों ने आलोचना की।
बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगी। कंगना करीब 18 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि उन्हें एक्टर होने से नफरत है। मगर निर्देशक बनना पसंद है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



