ओवरलोड पिकप में केबिल फंसने से भरभरा कर गिरा पिलर, 7 वर्षीय मासूम का कटा पैर, दूसरा सिर फटने से लहूलुहान हुआ

Thursday, February 15, 2024 - 20:57
Updated: 3 years ago
0
ओवरलोड पिकप में केबिल फंसने से भरभरा कर गिरा पिलर, 7 वर्षीय मासूम का कटा पैर, दूसरा सिर फटने से लहूलुहान हुआ

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला बुधबाजार में बुधवार की शाम एक ओवरलोड पिकप में केबिल फंस जाने से पिलर गिर गया जिससे दो मासूम घायल हुए हैं। एक सात वर्षीय मासूम का ने पंजे सहित पैर कट कर अलग हो गया है। जबकि दूसरा सिर फट जाने से लहूलुहान हो गया। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी गई है। कस्बे के मोहल्ला बुध बाजार निवासी निजाकत अली पुत्र रियासत अली ने बताया बुधवार शाम को उसके भतीजे रहमान 7 वर्ष पुत्र फिरासत और नदीम 9 वर्ष पुत्र लियाकत अली दरवाजे पर खेल रहे थे। तभी बरुआ बाजार के शरीफ पुत्र कल्लू अपनी ओवरलोड पिकप नंबर यूपी 30 बीटी/3375 लेकर उधर से निकला। ओवरलोड पिकप में केबिल फंस गया।केबिल खींचने के कारण पिलर का बड़ा हिस्सा भरभरा कर दोनो बच्चों पर गिर गया।जिससे दोनो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों पड़ोसी इमरान तुरंत लेकर शाहजहांपुर निजी अस्पताल भागे।जहां डाक्टरों ने रहमान का पैर पंजे के पास से काट दिया। जबकि नदीम के सिर में बहुत चोट लगी है।बच्चों के चाचा ने बताया वह सभी भाई दिल्ली में सिलाई का कार्य करते हैं।सूचना पर वह सब भाग कर आए हैं। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User