रिटायर्ड बिजली कर्मचारियों के घर पर दबंगों ने पत्थरबाजी की, घटना सीसीटीवी में कैद

Thursday, February 15, 2024 - 20:59
Updated: 3 years ago
0
रिटायर्ड बिजली कर्मचारियों के घर पर दबंगों ने पत्थरबाजी की, घटना सीसीटीवी में कैद
मकान पर पत्थर बाजी करते दबंग

शाहाबाद हरदोई । कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के कारण एक दबंग पक्ष ने दूसरे के मकान के ऊपर जमकर पत्थर बरसाए। पत्थर बाजी का यह दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पत्थर बाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। मोहल्ला गढ़ी निवासी रिटायर्ड बिजली कर्मचारी मुस्ताक खान के अनुसार उनका अपने ही परिजनों से पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते गुरुवार को तकरीबन 1:00 बजे सैफ, शाबान, रसीद, शब्बन, जमील, फैजान, अमान सहित आधा दर्जन से अधिक युवक गाली गलौज करते हुए आए और मकान के ऊपर पत्थर बाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी की वजह से घर की सभी महिलाएं, बच्चे कमरों के अंदर भाग गए। तकरीबन 40 मिनट तक पत्थर बाजी की गई । इस पत्थर बाजी में बाइक, सीसीटीवी कैमरा सहित घर का तमाम सामान टूट गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई है। रमीज खां की ओर लात घूसों से मारपीट करने, बचाव में घर भागने और उसके बाद घर में घुसकर आरोपियों द्वारा मारपीट करने मोटरसाइकिल पानी की टंकी सीसीटीवी कैमरा पत्थर मारकर तोड़ डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User