बाईपास को लेकर मनमाना सीमांकन किया गया, किसानों ने भेजा डीएम, सीएम को प्रार्थना पत्र

Thursday, February 15, 2024 - 20:52
Updated: 3 years ago
0
बाईपास को लेकर मनमाना सीमांकन किया गया, किसानों ने भेजा डीएम, सीएम को प्रार्थना पत्र
निर्माणाधीन फोरलेन बाईपास

शाहाबाद हरदोई । विकास को गति प्रदान करने के लिए कस्बे से हटकर फोरलेन बाईपास का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें पड़ने वाले किसानों के खेतों का सही से सीमांकन नहीं किया गया है। विरोध में किसानों ने डीएम और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर कार्यवाही की मांग की है। कस्बे से निकलने वाले भारी वाहनों के जाम से निजात दिलाकर विकास को और गति देने के लिए सरकार ने उधरनपुर से पहले से करीमनगर, मलकापुर, गढ़ी, दौलतपुर गंगादास ,दरियापुर विक्कू आदि की जमीनों का अधिग्रहण कर फोरलेन बाईपास का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें जो सीमांकन किया गया वो सही नहीं है।हाइवे संख्या 731 पर अधिग्रहित भूमि मालिकों सिराज खां,राशिद खां, जीशान,बेचेलाल,अनुराग,आलोक,सुंदर,फूलसिंह और सदाकत खां आदि ने बताया उनकी जितनी जमीन को सरकार अधिग्रहित कर रही है।उतना मुआवजा नहीं दिया गया है। पहले दौलत पुर गंगा दास की तरफ से सीमांकन किया गया था।लेकिन बाद में सीमांकन कस्बे के बाहर कर दिया गया। जिस कारण इन सबकी जमीनों का मुआवजा अभी नहीं दिया गया है।जमीन अधिग्रहित होने से आहत किसानों ने डीएम और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।सड़क निर्माण से संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया ताकि उनका स्पष्टीकरण मिल सके लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User