एसबीआई चेयरमैन दिनेश खारा को मिलेगा सेवा विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों और एलआईसी के प्रमुखों की सेवानिवृत्ति की आयु में छूट देने पर विचार कर रही है। 

Sunday, August 27, 2023 - 10:00
0
एसबीआई चेयरमैन दिनेश खारा को मिलेगा सेवा विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा

नई दिल्ली। (आरएनआई) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों और एलआईसी के प्रमुखों की सेवानिवृत्ति की आयु में छूट देने पर विचार कर रही है। 
सरकार के समक्ष रखे गए प्रस्ताव में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रबंध निदेशकों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा को मौजूदा 60 साल से बढ़ाकर 62 साल करना भी शामिल है।
दिग्गज बैंकर खारा ने अक्तूबर 2020 में तीन साल के लिए एसबीआई के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला था। मौजूदा नियमों के तहत एसबीआई चेयरमैन 63 साल की उम्र तक इस पद पर रह सकते हैं। खारा अगले साल अगस्त में 63 साल के हो जाएंगे।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रमुखों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने पर चर्चा हो रही है। इसके साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रबंध निदेशकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 साल से बढ़ाकर 62 साल करने पर भी चर्चा चल रही है।अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एलआईसी के प्रमुखों की सेवानिवृत्ति की आयु पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। वर्तमान में, एलआईसी अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User