आरबीआई की एमपीसी बैठक शुरू, मजबूत GDP और घटती महंगाई के बीच रेपो दर पर रहेगी नजर

Dec 3, 2025 - 11:46
 0  162
आरबीआई की एमपीसी बैठक शुरू, मजबूत GDP और घटती महंगाई के बीच रेपो दर पर रहेगी नजर

नई दिल्ली (आरएनआई) आरबीआई की तीन-दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक शुरू हो गई है, जबकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत जीडीपी और घटती महंगाई दर के बीच संतुलन खोज रही है। चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में GDP वृद्धि 8.2% रही, जबकि खुदरा महंगाई अक्टूबर 2025 में मात्र 0.25% आ गयी — जिससे आर्थिक मजबूती और मुद्रास्फीति नियंत्रण, दोनों का ही असर दिख रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की ताज़ा रिपोर्ट कहती है कि बैंक इस बैठक में रेपो दर 5.50% पर स्थिर रख सकता है, और मौद्रिक नीति का रुख तटस्थ बने रहने की संभावना है। हालांकि, कम महंगाई दर दरों में कटौती की गुंजाइश बनाती है, पण मजबूत आर्थिक वृद्धि दर इस तरफ कदम बढ़ने में बाधक हो सकती है।

नीति निर्धारण के दृष्टिकोण से यह दोनों—महंगाई में गिरावट और GDP वृद्धि—विपरीय संकेत दे रहे हैं, और MPC के सामने यही दोहरी चुनौती है कि वह भारत की आर्थिक गति को बनाए रखे, साथ ही मुद्रास्फीति पर नियंत्रण भी हो।

नीति के अंतिम नतीजे की घोषणा आरबीआई गवर्नर Sanjay Malhotra शुक्रवार 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे करेंगे — तब पता चलेगा कि बैंक किस दिशा में कदम उठा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.