एसपी से शिकायत के बाद भी अनसुनी की गई शिकायत, शिकायतकर्ता काट रहा अधिकारियों के चक्कर

Jun 24, 2025 - 19:23
Jun 24, 2025 - 19:29
 0  162

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव निवासी इज़राइल पुत्र इसराइल द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह से शिकायत किया गया। जिसमें उसने अपनी पत्नी को पड़ोस के ही शब्बीर पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत बराबर अक्टूबर माह से की जा रही है। शिकायतकर्ता ने अनदेखी के संबंध में न्याय की मांग की है।

उसने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ 24 अक्टूबर 2024 को अपने मायके गई थी लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उसने ससुराल वालों पर अपनी पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाने का संदेह व्यक्त किया है। उसका कहना है कि उसने इस बाबत कोतवाली में सूचना दी थी लेकिन अब तक कोई ठोस कानूनी कार्यवाही नहीं हुई है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका साला मोनू उसे फोन पर धमकियाँ दे रहा है और कह रहा है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को कभी नहीं देख पाएगा। इससे प्रार्थी और उसका परिवार मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कानूनी कार्यवाही की जाए और उसकी पत्नी और बच्चों को बरामद कर उचित न्याय दिलाया जाए। यदि समय पर न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए विवश हो सकता है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मामला अक्टूबर माह का है जांच कर कारवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0