भाकियू अराजनैतिक गुट ने की पंचायत, आंदोलन की चेतावनी

Jun 24, 2025 - 19:22
Jun 24, 2025 - 19:29
 0  243
भाकियू अराजनैतिक गुट ने की पंचायत, आंदोलन की चेतावनी

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की एक पंचायत हुई। जिसमें यूनियन के नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम समस्याएं हैं बार-बार आगाह करने के बावजूद भी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो यूनियन के लोग चुप बैठने वाले नहीं है समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

मलवां विकास खंड क्षेत्र के हरदौली गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की एक पंचायत हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरदौली तथा आसपास के गांव में पेयजल की भारी समस्या है पानी की टंकी तो बन गई पाइपलाइन भी पड़ गई लेकिन स्टैंड पोस्ट में टोटी नहीं लगी। जहां टोटी लगी है वहां भी पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने हरदौली गांव में बुधराज के घर से सुखी राम के घर तक तथा मौजीलाल के घर से भिखारी प्रसाद के घर तक आरसीसी रोड या इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की मांग किया। तहसील अध्यक्ष सुखीराम ने कहा कि गांव में बिजली की भी समस्या है। कई स्थानों पर अभी बिजली के लट्ठे नहीं लगे हैं जिसके चलते रात में अंधेरा रहता है। कई घरों में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस मौके पर पुत्तन दुबे, प्रधान राहुल पटेल, मनोज पटेल, महावीर राजू उर्फ बवंडर, स्वामीदीन, शिव प्रसाद, घनश्याम, भोला, धीरज, अमित अभिषेक भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0