"एसपी साहब, मैं भूलने वाला नहीं हूं..." दतिया में पुलिस कार्रवाई पर गरजे नरोत्तम मिश्रा

Thursday, July 16, 2026 - 21:43
Updated: 2 months ago
0
"एसपी साहब, मैं भूलने वाला नहीं हूं..." दतिया में पुलिस कार्रवाई पर गरजे नरोत्तम मिश्रा

दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट कटने के बाद शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब और गहरा गया है। पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को लेकर तीखी टिप्पणी की।

दरअसल, टिकट वितरण के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ जगहों पर हंगामे की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में समर्थकों को हिरासत में लिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और भाजपा कार्यालय परिसर में आंसू गैस के गोले भी दागे गए।

इसी घटनाक्रम का जिक्र करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभा में कहा, "एसपी साहब, मैं भूलने वाला नहीं हूं… दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूँ।" उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User