एसपी ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना, मिशन शक्ति 5.0 के तहत फैलाई जाएगी जागरूकता

Sunday, September 21, 2025 - 20:39
Updated: 1 year ago
0
एसपी ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना, मिशन शक्ति 5.0 के तहत फैलाई जाएगी जागरूकता

फतेहपुर (आरएनआई) शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति-5.0 के अभियान के क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन से महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक करने के लिये निकाली गई स्कूटी रैली को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

रैली को रवाना करने के बाद एसपी श्री सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ विद्यालयों में भी महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा। इसके अलावा पंडाल पर आने वाली महिलाओं को भी मिशन शक्ति की टीम जागरूक करने का काम करेगी। उन्होने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं के साथ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं। सभी थानों पर पहले से ही मिशन शक्ति टीम गठित है। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी अविनाश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी बिन्दकी प्रगति यादव एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User