प्रेमिका की बेवफाई से आहत युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले प्रेमिका को वीडियो काल कर घटना को दिया अंजाम

Sunday, September 21, 2025 - 20:40
Updated: 1 year ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढा में क्षेत्र के ग्राम गढा में प्रेमिका की बेवफाई से आहत 20 वर्षीय युवक ने पहले प्रेमिका से फोन पर बात किया और वीडीओ कालिंग करते हुए उसके सामने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइक कब्जे में लेकर युवती की तलाश में जुट गयी है। 

जानकारी के अनुसार गढा गांव निवासी अर्जुन सोनकर का पुत्र रवेन्द्र सोनकर का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। जिस पर रात लगभग एक बजे रावेन्द्र ने अपनी प्रेमिका से पहले फोन बात किया और फिर वीडीओ कांलिग करते हुये फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। वहीं मृतक के पास पडे मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक द्वारा जिस युवती से बात कर रहा था। उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के चचेरे भाई नागेलाल सोनकर ने बताया कि वह किस युवती से बात करता था इसके बारे में परिवार के किसी भी शख्स को नहीं मालूम, उसने बताया कि युवती के खिलाफ थाने में तहरीर देगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User