महिला फुटबॉल फाइनल मैच का आयोजन

लक्ष्मी शर्मा

Friday, April 19, 2024 - 19:55
Updated: 2 years ago
0

कोलकता (आरएनआई) बीते कल अमल दत्ता क्रीड़ांगन फुटबॉल स्टैडियम, दक्षिण दमदम, कोलकता में SSB महिला फुटबॉल टीम तथा दीप्ति संघ के बीच कन्याश्री कप (Calcutta Women’s League) Premier Division B का फाइनल मैच खेला गया ।

इस मैच में SSB महिला फुटबॉल टीम 10-0 से विजेता रही और कन्याश्री कप (Calcutta Women’s League) Premier Division B की चैंपियन बनी। 

SSB महिला फुटबॉल टीम के तरफ से Dular Marandi ने 4 गोल, Sangita Basfore ने 3 गोल, Mina Khatun ने 2 गोल तथा Anibala  Devi ने 1 गोल दागे। 

एसएसबी की टीम को शांति मल्लिक, प्रथम अर्जुन पुरष्कार प्राप्त महिला फुटबॉलर एवं पूर्व भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान ने भी Knyashree Cup (Calcutta Women’s League) Premier Division B की विजेता बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं आगे भी और बेहतर प्रर्दशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान अशोक  कुमार ठाकुर, उप-महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी, एवं अशोक बिश्वास, कमांडेंट 63 वीं वाहिनी ने भी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
 
डॉ. अमरित लाल चक्रबर्ती, राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित अंतराष्ट्रीय फुटबॉल कोच एवम 63 वीं वाहिनी के अन्य कार्मिक आदि भी टीम के उत्साह वर्धन हेतु उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User