एक करोड़ का इनामी नक्सली हिड़मा ढेर; पत्नी समेत छह माओवादी मार गिराए गए

Tuesday, November 18, 2025 - 14:22
0
एक करोड़ का इनामी नक्सली हिड़मा ढेर; पत्नी समेत छह माओवादी मार गिराए गए

सुकमा (आरएनआई)। छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश की सीमा पर मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में बस्तर का कुख्यात व बेहद खूंखार नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा मारा गया। उसके साथ उसकी पत्नी राजे उर्फ़ रजक्का सहित कुल छह नक्सलियों के शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं। इस अभियान को हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सुबह छह से सात बजे के बीच यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली क्षेत्र में हुई। हिड़मा कई बड़ी नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड था और सुरक्षा बलों पर हमलों, एंबुश और सामूहिक हत्या जैसे मामलों में वांछित था। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल लंबे समय से हिड़मा को निशाने पर लिए हुए थे। बताया गया है कि ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को उसकी मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली, जिसके बाद संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। मुठभेड़ में नक्सलियों ने जोरदार फायरिंग की, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

हिड़मा के खात्मे की पुष्टि के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सूत्रों के अनुसार 30 नवंबर 2025 की तय समय-सीमा से पहले ही हिड़मा को ढेर कर देना सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बैठक में गृहमंत्री ने इस ऑपरेशन में शामिल जवानों और अधिकारियों की सराहना करते हुए इसे नक्सल मोर्चे पर निर्णायक सफलता करार दिया।

चर्चा यह भी है कि अब सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि हिड़मा के मारे जाने के बाद नक्सली संगठन में कोई नया नेतृत्व उभरकर हिंसक गतिविधियों को फिर गति न दे। इसके लिए प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन और खुफिया निगरानी और अधिक तेज की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User